Cooking Without Oil: क्या बिना तेल के भी बन सकता है खाना? पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील

Wait 5 sec.

Can Food Be Cooked Without Oil: हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से रोजमर्रा की कुछ आदतों पर दोबारा सोचने की अपील की.उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर डाल सकते हैं.  इसी दौरान उन्होंने खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को कम करने की बात भी कही.  पीएम मोदी के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाने के तेल के रूप में दूसरे देशों से आयात करता है. ऐसे में अगर लोग जरूरत से ज्यादा तेल का इस्तेमाल कम करें, तो इससे देश की आयात निर्भरता भी घट सकती है. साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. भारतीय घरों में खाने की चीजों में तेल की जरूरत क्यों ?भारतीय खाने में तेल का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है. तड़का लगाने से लेकर फ्राई करने तक कई चीजें तेल के बिना अधूरी मानी जाती हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जरूरत से ज्यादा तेल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज और कई दूसरी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना तेल के भी खाना बनाया जा सकता है? जवाब है हां. आजकल कई ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से कम तेल या बिना तेल के भी स्वादिष्ट खाना तैयार किया जा सकता है. कम तेल में खाना बनाने का क्या है विकल्प?सबसे आसान तरीका है नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल. अच्छी क्वालिटी के नॉन-स्टिक पैन में बहुत कम तेल में खाना पकाया जा सकता है.  कई लोग बिना तेल के भी सब्जियां और दूसरी चीजें आसानी से तैयार कर लेते हैं. इसके अलावा रोस्टिंग और बेकिंग भी हेल्दी कुकिंग के अच्छे विकल्प माने जाते हैं. जैसे तले हुए पापड़ की जगह भुना हुआ पापड़ ज्यादा हेल्दी माना जाता है. इसी तरह ओवन में बेक की गई चीजों में तेल की मात्रा काफी कम हो जाती है. इसे भी पढ़ें - Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपीस्टीमिंग भी है बेहतर विकल्पस्टीमिंग भी बिना तेल खाना बनाने का सबसे हेल्दी तरीका माना जाता है. स्टीम्ड फूड में अतिरिक्त फैट नहीं होता और इससे खाने के पोषक तत्व भी काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. अगर किसी को फ्राइड चीजें पसंद हैं, तो एयर फ्रायर भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें बहुत कम तेल में चीजें क्रिस्पी बनाई जा सकती हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ समय में एयर फ्रायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है.इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'