'उसने सब कुछ तहस-नहस किया', 'रामायण' में 'रावण' के महिमामंडन पर नमित मल्होत्रा का बड़ा दावा

Wait 5 sec.

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने भारत में 1 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रणबीर कपूर ने इसमें भगवान श्री राम का किरदार निभाया है, जबकि अभिनेता यश लंकापति रावण के रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि कई लोगों ने आरोप लगाए हैं कि फिल्म में रावण का महिमामंडन किया गया है और उसे अच्छा दिखाया गया. लेकिन, अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस चीज का बचाव किया है.नमित बोले- 'हमने रावण को अच्छा नहीं दिखाया है'नमित मल्होत्रा ने हाल ही में डीडी न्यूज को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने रावण के रोल को लेकर हो रही मेकर्स की आलोचना पर रिएक्ट किया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि फिल्म में रावण का महिमामंडन नहीं किया गया है और रावण ने फिल्म में कोई भी अच्छा काम नहीं किया है.नमित मल्होत्रा ने कहा, 'हमने रावण को अच्छे व्यक्ति के रूप में नहीं दिखाया है. फिल्म में लोगों ने यश को देखा है जो एक सुपरस्टार है. पूरी फिल्म में रावण ने कोई भी अच्छा काम नहीं किया. उसने तबाही मचाई और सब तहस-नहस कर दिया. उसके आतंक को खत्म करने के लिए प्रभु श्री राम को आना पड़ा. हमने रावण का महिमामंडन बिल्कुल नहीं किया. हमने बस उसकी जर्नी दिखाई और बताया कि कैसे वो इतना शक्तिशाली बन गया था.'रावण को भगवान ब्रह्मा और शिव जी ने वरदान क्यों दिया?नमित ने आगे कहा, 'एक सवाल जो कभी किसी ने नहीं पूछा. वो ये है कि अगर रावण गलत था तो उसे भगवान ब्रह्मा और शिव जी ने वरदान क्यों दिया था? उसने जरूर कुछ न कुछ तो किया होगा जो उसे देवताओं ने वरदान दिया.''रामायण' बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण बॉक्स ऑफिस पर अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे की मुख्य भूमिका वाली इस मूवी ने 23 दिनों में भारत में 1 हजार करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में कमाई 1790 करोड़ रुपये हो चुकी है. इसी के साथ रामायण अब 'दंगल' और 'धुरंधर 2' के बाद भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई.