विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह है कि वयस्क व्यक्ति दिनभर में पांच ग्राम से कम नमक का सेवन करें। इसमें घर के खाने के साथ नमकीन, अचार, पापड़ और अन्य खाद्य पदार्थों से मिलने वाला नमक भी शामिल है। चीनी के मामले में कुल दैनिक ऊर्जा का 10 प्रतिशत से कम हिस्सा फ्री शुगर से आना चाहिए।