How To Store Green Peas: हरी मटर को महीनों तक ताजा रखने का आसान तरीका, नोट करें किचन हैक

Wait 5 sec.

Freeze Fresh Green Peas At Home: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मटर की भरमार हो जाती है. ताजी और मीठी हरी मटर से लोग कई तरह की सब्जियां और दूसरी डिश बनाते हैं. इस मौसम में घर की रसोई में मटर का इस्तेमाल भी काफी बढ़ जाता है. लेकिन जैसे-जैसे सर्दियां खत्म होने लगती हैं, बाजार में ताजी हरी मटर मिलना कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सर्दी खत्म होने के बाद भी कुछ समय तक ताजी मटर का स्वाद मिलता रहे, तो इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.हरी मटर को लंबे समय तक बचाकर रखने का आसान तरीकाहरी मटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसे खरीदने के बाद सही तरीके से साफ करके फ्रीजर में रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले ताजी हरी मटर लें और उसके छिलके निकाल लें. मटर के दानों को एक बर्तन में डालकर पानी से अच्छी तरह धो लें.पहले मटर को थोड़ी देर उबालेंअब एक पैन या बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें. पानी में थोड़ा सा चीनी डालें और इसे अच्छी तरह घुलने दें. इसके बाद साफ की हुई हरी मटर पानी में डाल दें. मटर को करीब दो मिनट तक मध्यम से तेज आंच पर रखें. इसके बाद गैस बंद कर दें.उबालने के तुरंत बाद ठंडे पानी में डालेंगैस बंद करने के बाद मटर को तुरंत छलनी में निकाल लें. इसके बाद इसे बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. अगर बर्फ उपलब्ध नहीं है तो सामान्य पानी में भी बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. मटर को तब तक पानी में रखें, जब तक वह पूरी तरह ठंडी न हो जाए. इसके बाद मटर को एक बार फिर छलनी में डालकर पानी निकाल दें. कोशिश करें कि मटर में ज्यादा पानी न रह जाए. पानी निकलने के बाद इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें.छोटे पैकेट बनाकर फ्रीजर में रखेंअब मटर को छोटे-छोटे पैकेट में भरें. इसके लिए जिप लॉक बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है. मटर भरने के बाद बैग की हवा अच्छी तरह निकालकर उसे बंद कर दें. ध्यान रखें कि बैग अच्छी तरह बंद हो और उसके अंदर ज्यादा हवा न रहे.इसके बाद इन पैकेट को फ्रीजर में रख दें. अगर जिप लॉक बैग नहीं है तो मटर को किसी एयरटाइट डिब्बे में भी रखा जा सकता है. हालांकि, छोटे बैग में मटर रखना ज्यादा सुविधाजनक रहता है, क्योंकि इससे फ्रीजर में कम जगह घिरती है और जरूरत के हिसाब से एक पैकेट निकालना आसान होता है.जब मन करे निकालें और बनाएं पसंदीदा डिशइस तरह स्टोर की गई मटर को जरूरत के हिसाब से फ्रीजर से निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आप मटर की सब्जी, पुलाव, पराठे या अपनी पसंद की दूसरी डिश बना सकते हैं. इस तरीके से सर्दियों में खरीदी गई ताजी मटर को बाद के लिए बचाकर रखा जा सकता है.इसे भी पढ़ें- Paper Towel In Fridge: फ्रिज में पेपर टॉवल का रोल क्यों रखते हैं, क्या सच में आता है काम?मटर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यानमटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए खरीदते समय भी ध्यान देना जरूरी है. कोशिश करें कि दाने ताजे और अच्छे हों. बहुत ज्यादा नरम या खराब दिखने वाली मटर को स्टोर न करें. जितनी ताजी मटर होगी, उसे स्टोर करने के बाद इस्तेमाल करना उतना ही अच्छा रहेगा.इसे भी पढ़ें- How To Clean Nonstick Pan: बगैर नुकसान पहुंचाए ऐसे धोएं नॉनस्टिक फ्राई पैन, काम आएगी यह तरकीब