छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन: भूपेश बघेल के लंच पर जुटे दिग्गज, प्रभारी सुखदेव भगत को दिया बड़ा संदेश

Wait 5 sec.

भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के स्वागत में आयोजित दोपहर भोज सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है। इस भोज में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हुए। इसे पार्टी के भीतर एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।