राजधानी रायपुर में शनिवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक साथ पांच लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी मामलों में अपहरण का केस दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। इसके अलावा रात भर चली कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 46 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।