छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, कांकेर में 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में उनका डिवीजन कमांडर चंदर भी शामिल है।