कल्पना कीजिए, दिनभर की भागदौड़ के बाद आप घर लौटे हैं। पैरों में भारीपन है, तलवों में दर्द हो रहा है और एड़ियां भी जवाब देने लगी हैं। जूते उतारते ही मन करता है कि कोई पैरों की मालिश कर दे। लेकिन क्या हो, अगर पैरों को आराम देने के लिए न मसाज की जरूरत पड़े और न ही स्पा जाने की? घर में रखा एक टब और थोड़ा गुनगुना पानी ही काम आ जाए। सुनने में यह जितना साधारण है, उतना ही फायदेमंद भी है। ये है– ‘फूट सोकिंग।’ आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे ‘फूट सोकिंग’ की। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. असमा अख्लाक, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, सीके बिरला हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- फूट सोकिंग कितनी फायदेमंद है? जवाब- दिन भर चलने-फिरने, खड़े रहने या काम करने के बाद पैरों में थकान, दर्द और भारीपन महसूस होना कॉमन है। ऐसे में कुछ देर गुनगुने पानी में पैर डुबोकर बैठना आराम दे सकता है। क्या इससे पैरों की थकान और भारीपन कम होता है? ध्यान रखें- पैरों में लगातार भारीपन या सूजन रहने पर इसकी वजह जानना जरूरी है। यह नसों या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। क्या मांसपेशियों को आराम मिलता है? ध्यान रखें- फूट सोकिंग मांसपेशियों की चोट या लगातार होने वाले दर्द का इलाज नहीं है। क्या इससे मेंटल स्ट्रेस कम होता है? क्या इससे अच्छी नींद आती है? साल 2025 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में एक सिस्टमैटिक रिव्यू पब्लिश हुआ। इसमें 60 साल या उससे अधिक उम्र के 950 लोगों पर हुई 18 स्टडीज काे एनालाइज किया गया। इसमें फूट सोक करने वालों की स्लीप क्वालिटी बेहतर पाई गई। पैरों को सोक करने का सही तरीका क्या है? इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है, जैसेकि पानी का टेंपरेचर, टाइमिंग और पैरों की आफ्टर केयर। पानी कितना गर्म होना चाहिए? कितनी देर तक पैर पानी में रखना चाहिए? सोक करने के बाद पैरों को कैसे सुखाएं और मॉइस्चराइज करें? सवाल- क्या पानी में नमक, एप्सम सॉल्ट या कोई एसेंशियल ऑयल मिलाना चाहिए? जवाब- हां, मिला सकते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं हैं। विनेगर, बेकिंग सोडा और ब्लीच जैसी चीजें न मिलाएं। इनसे स्किन में जलन या नुकसान हो सकता है। क्या फूट सोकिंग से पैरों की त्वचा को भी फायदा होता है? हां, इससे स्किन की ऊपरी लेयर नरम होती है, जिससे डेड स्किन हटाना आसान होता है। क्या इससे रूखी स्किन मुलायम होती है? क्या फटी एड़ियों में फायदा होता है? क्या पैरों को रोज सोक कर सकते हैं? सवाल- किन लोगों को फूट सोक नहीं करना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों के लिए फूट सोकिंग नुकसानदायक हो सकती है। इससे त्वचा को नुकसान पहुंचने या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। डिटेल ग्राफिक में देखिए- फूट सोकिंग से जुड़े मिथ-फैक्ट मिथ- गर्म पानी में पैर डालने से शरीर के टॉक्सिन निकलते हैं। फैक्ट- शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम मुख्य रूप से लिवर और किडनी का है। मिथ- इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। फैक्ट- गर्म पानी से पैरों की ब्लड वेसल्स अस्थायी रूप से फैलती हैं और वहां ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर नहीं होता। मिथ- नमक वाले पानी में पैर डालने से सूजन कम होती है। फैक्ट- यह सामान्य थकान या हल्की सूजन में अस्थायी राहत जरूर देती है। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है। मिथ- फूट सोक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। फैक्ट- फूट सोक से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने का ठोस प्रमाण नहीं है। **************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा