अभिषेक-करीना के मजाक पर भड़क गए थे सूरज बड़जात्या, फेंककर मार दिया था माइक, जानें किस्सा

Wait 5 sec.

मशहूर फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के 38 साल के डायरेक्टोरियल करियर की 8वीं फिल्म यानी 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने लीड रोल निभाया है. इसकी रिलीज के बीच सूरज ने अपनी एक 23 साल पुरानी फिल्म को याद किया और बताया कि गुस्से में उन्होंने करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन पर माइक फेंक दिया था.सूरज बड़जात्या को परेशान करते थे सूरज बड़जात्याबता दें कि करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन के साथ सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के लिए काम किया है. इस फिल्म में दोनों स्टार्स के साथ ऋतिक रोशन ने भी लीड रोल निभाया था. वहीं सूरज ने इसे डायरेक्ट किया था. हाल ही में सूरज ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में फिल्म के सेट से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया.सूरज बड़जात्या ने कहा, 'अभिषेक और करीना को मैं बहुत पसंद करता हूं, दोनों ही काफी प्यारे लोग हैं. हालांकि वो सेट पर बहुत शरारती हुआ करते थे. जब भी वो सेट पर मिलते थे तो मुझे रिहर्सल करने का एक भी मौका नहीं मिलता था.'करीना-अभिषेक पर क्यों भड़क गए थे सूरज बड़जात्या?सूरज ने आगे कहा, 'दोनों सेट पर मस्ती-मजाक करते थे और हम सभी जानते हैं कि अभिषेक कितनी शरारत करते हैं, लेकिन वो मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक है. उस वक्त मेरी ठीक से नींद भी पूरी नहीं हो पाई थी और समय भी कम था. ऐसी में मैंने अपना माइक उनकी तरफ फेंक दिया था.''मैं प्रेम की दीवानी हूं' के बारे में'मैं प्रेम की दीवानी हूं' रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो 27 जून 2003 को रिलीज हुई थी. इसमें अभिषेक और ऋतिक दोनों ने ही प्रेम का किरदार निभाया था. जबकि करीना के किरदार का नाम संजना था. फिल्म का हिस्सा पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजू श्रीवास्तव और उपासना सिंह जैसे कलाकार भी थे.सूरज बड़जात्या की फिल्में62 वर्षीय सूरज बड़जात्या, राजश्री प्रोडक्शंस के चेयरमैन हैं. उनकी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी. इसके बाद उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो', 'ऊंचाई' और अब 'ये प्रेम मोल लिया' जैसी फिल्में बनाईं.