प्रधानमंत्री के रेडियो शो का आज 140वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले इस शो में मोदी इस बार जनगणना की शुरुआत, सर्दियों में देखभाल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बात रख सकते हैं। हाल ही में उन्होंने आईटीआई के बच्चों के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आपके पास स्किल है तो कोई AI आपका रोजगार नहीं छीन सकता। साथ ही वे नवंबर में आसियान समिट से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर कर सकते हैं। 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड… 139वां एपिसोड: मोदी ने कहा- भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है, जिससे देश के किसानों के लिए दुनिया भर में नए अवसर खुल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 138वां एपिसोड: भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। आतंकवादी अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 137वां एपिसोड: पीएम ने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें… 136वां एपिसोड: पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 135वां एपिसोड: पीएम ने कहा था, 'भारत समुद्र से लेकर आसमान तक सुरक्षित है। पीएम मोदी ने यह भी अपील की केवल मिट्टी से बनी ही गणेश प्रतिमा खरीदें। जो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। पीओपी से बनी मूर्तियां नहीं खरीदें। पढ़ें पूरी खबर…