Winter Diet: सर्दियों में बड़ा फायदेमंद है चिकन सूप, लेकिन किसे रहना चाहिए इससे दूर?

Wait 5 sec.

सर्दियों में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है. खासकर चिकन सूप को लोग स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा मानते हैं. इसमें चिकन से प्रोटीन मिलता है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है. गर्म सूप ठंड में आराम भी देता है और शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है. लेकिन हर किसी के लिए चिकन सूप एक जैसा फायदेमंद नहीं होता. इसमें ज्यादा नमक और कुछ खास चीजें मिलाने से कुछ लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.सर्दियों में चिकन सूप पीने के क्या फायदे हैं?चिकन सूप में इस्तेमाल होने वाला चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को बनाए रखने और उनकी मरम्मत में मदद करता है. इसमें गाजर, प्याज, लहसुन और दूसरी सब्जियां मिलाने से कुछ विटामिन और पोषक तत्व भी मिलते हैं. गर्म सूप पीने से गले को आराम मिलता है और ठंड के मौसम में कुछ देर के लिए अच्छा महसूस होता है. सर्दी-जुकाम के दौरान भी गर्म सूप पीना आरामदायक होता है.  यह भी पढ़ें : Online Food: 10 मिनट में घर पहुंच रहा अनहेल्दी खाना! ऑनलाइन फूड पर चौंकाने वाला खुलासा हाई बीपी और किडनी के मरीज रखें खास ध्यानअगर आपको हाई बीपी की परेशानी है, तो ज्यादा नमक वाला चिकन सूप पीने से बचें. ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है. वहीं, किडनी की बीमारी वाले लोगों को भी सूप पीने से पहले सावधानी रखनी चाहिए. पैकेट वाले सूप और बाजार में मिलने वाले सूप में नमक ज्यादा होता है. किडनी की परेशानी में कई लोगों को नमक, पानी और कुछ पोषक तत्वों की मात्रा सीमित रखने की सलाह दी जाती है. ऐसे में सूप कितना और किस तरह का पीना है, यह डॉक्टर या डाइटिशियन से पूछना बेहतर है.किन लोगों को चिकन सूप पीने से बचना चाहिए?जिन लोगों को चिकन या सूप में इस्तेमाल होने वाली किसी चीज से एलर्जी है, उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए. अगर चिकन खाने के बाद खुजली, सूजन या सांस लेने में परेशानी होती है, तो इसे गंभीरता से लें. इसके अलावा, दिल की बीमारी या शरीर में सूजन की परेशानी वाले लोगों को भी ज्यादा नमक वाले सूप से बचना चाहिए. बाजार के इंस्टेंट सूप की जगह घर पर ताजा चिकन और सब्जियों से कम नमक वाला सूप बनाना बेहतर होता है. ध्यान रखें कि चिकन अच्छी तरह पका होना चाहिए. अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है या डॉक्टर ने खाने-पीने में कुछ पाबंदी बताई है, तो चिकन सूप को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले सलाह जरूर लें.यह भी पढ़ें : Lung Damage: जान लें बिना खांसी के भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण