IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: जैमीसन ने दिया तीसरा झटका, कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट, सिर्फ 59 पर 3 विकेट

Wait 5 sec.

आज भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. दूसरे दिन लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं. टॉम ब्लंडेल पहले दिन की तरह मजबूती से डटे हुए हैं और शतक के करीब हैं.न्यूजीलैंड ने 246/5 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. दूसरे दिन वह अब तक 3 विकेट खो चुकी है. दूसरे दिन के दूसरे ही ओवर में अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स को 36 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. उसके बाद नाथन स्मिथ ने 26 रन बनाए.हेगली ओवल मैदान पर साल 2023 से लेकर अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर 355 रन है. न्यूजीलैंड उसे पीछे छोड़ने के बेहद करीब है. भारत के लिए अब तक आकाशदीप सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 सफलता हासिल की हैं. गुरनूर बराड़ और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया है.