JBL Tune Buds 3 Launch : ट्रांसपेरेंट लुक के साथ JBL ने उतारे नए ANC ईयरबड्स, जानें कीमत

Wait 5 sec.

JBL Tune Buds 3 Launch :  JBL ने अपने फेमस Tune Buds 3 ईयरबड्स का नया ट्रांसपेरेंट वर्जन पेश किया है. इन ईयरबड्स की खास बात यह है कि इनके बाहरी हिस्से और चार्जिंग केस में ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया गया है, जिससे अंदर मौजूद कुछ हार्डवेयर भी दिखाई देता है, हालांकि नए वर्जन में मेन बदलाव डिजाइन को लेकर किया गया है.इनमें पहले की तरह एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), Personi-Fi 3.0 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने फिलहाल इन्हें चीन में बिक्री के लिए लिस्ट किया है और दिसंबर से इनकी बिक्री शुरू होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इनकी कीमत क्या है. तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा नया डिजाइनइन ईयरबड्स का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इनका ट्रांसपेरेंट डिजाइन है. इनके बाहरी हिस्से में ट्रांसपेरेंट शेल दिया गया है, जिसके अंदर मौजूद कुछ हार्डवेयर दिखाई देते हैं. Jade कलर में ईयरबड्स और चार्जिंग केस दोनों को ट्रांसपेरेंट ग्रीन फिनिश दी गई है. वहीं Moon White वेरिएंट के चार्जिंग केस का ऊपरी हिस्सा ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है. इनके अलावा Deep Black कलर का ऑप्शन भी दिया गया है. इन्हें IP54 रेटिंग भी मिली है, जो धूल और पानी से बचाव में मदद करती है. 48 घंटे तक मिलेगा कुल प्लेबैक टाइमJBL Tune Buds 3 एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकते हैं, हालांकि ANC चालू रहने पर इनका प्लेबैक टाइम घटकर 10 घंटे रह जाता है. चार्जिंग केस के साथ इन ईयरबड्स का कुल प्लेबैक टाइम 48 घंटे तक हो जाता है. कंपनी के अनुसार, सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर ये 4 घंटे तक यूज किए जा सकते हैं. वहीं इन्हें पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है.ANC और Personi-Fi 3.0 फीचर भी मौजूदऑडियो के लिए JBL Tune Buds 3 में 10mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. इनमें डुअल-लेयर कंपोजिट पॉलिमर डायफ्राम का यूज किया गया है. कंपनी ने Harman के साथ मिलकर इनका साउंड ट्यून किया है. JBL का दावा है कि ये ईयरबड्स संतुलित साउंड देते हैं और आवाज में ज्यादा डिस्टॉर्शन नहीं होने देते हैं. इसके अलावा Personi-Fi 3.0 फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक ऑडियो सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं.यह भी पढ़ें - WhatsApp Travel eSIM : विदेश में इंटरनेट चलाना होगा आसान, WhatsApp ला सकता है eSIM सपोर्टचार माइक्रोफोन के साथ मिलता है नॉइज कैंसलेशनइन ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो ANC फीचर को सपोर्ट करते हैं. यह फीचर कम, मिडियम और ज्यादा फ्रीक्वेंसी वाली बाहरी आवाजों को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. हर माइक्रोफोन की सेंसिटिविटी 1kHz पर -38 dBV/Pa है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 6.0 का सपोर्ट भी दिया गया है.JBL Tune Buds 3 की कीमत JBL के नए ट्रांसपेरेंट Tune Buds 3 ईयरबड्स को चीन के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर लिस्ट किया गया है. इनकी कीमत 729 चीनी युआन यानी करीब 10,100 रखी गई है. कंपनी के मुताबिक, इनकी बिक्री 3 दिसंबर से शुरू होगी. फिलहाल दूसरे देशों में इनकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.यह भी पढ़ें - Vivo X500s की एंट्री की तैयारी, मिलेंगे ये फ्लैगशिप फीचर्स