झारखंड के कोडरमा में टीकाकरण के अगले दिन एक महीने आठ दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर एक साथ चार टीके लगाने का आरोप लगाया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जांच की मांग की।