छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं। बलौदाबाजार से रायपुर लौटते समय खरोरा के बंगोली के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाथ में फ्रैक्चर के बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।