रायपुर जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। 105 स्कूलों की मरम्मत के लिए 47 लाख रुपये जारी होने के बावजूद जमीनी सुधार नहीं दिख रहा। वहीं, खतरनाक घोषित 134 जर्जर भवनों को तोड़ने का प्रस्ताव भी अब तक अटका हुआ है।