रायपुर से 25 किमी दूर खारुन नदी और सोनपुर नाले के संगम टोलाघाट पर 22 गांवों की एकजुटता से 74 फीट ऊंचा शिव मंदिर खड़ा है। वर्ष 1930 में हर घर से एक रुपये सालाना चंदे और श्रमदान से शुरू हुए इस संकल्प को पूरा होने में पांच दशक से अधिक समय लगा।