वनाधिकार पट्टा मिला, लेकिन धान बेचने का हक अटका; संकट में बीजापुर के 600 किसान

Wait 5 sec.

बीजापुर जिले में पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों के करीब 600 नए वनाधिकार पट्टाधारक किसानों का धान पंजीयन अटक गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल में नाम दर्ज नहीं होने से किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे हैं। इससे उनके सामने तेलंगाना के अवैध कोचियों का शिकार बनने का खतरा है।