Geyser Safety Tips: ठंड में बढ़ जाता है गीजर ब्लास्ट का खतरा, इस्तेमाल करते समय न करें ये गलती

Wait 5 sec.

Geyser Safety Tips: सर्दियों की शुरुआत होते ही हर घर के बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. सुबह-सुबह गर्म पानी मिल जाए तो ठंड का अहसास काफी कम हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आराम देने वाला यही गीजर थोड़ी सी लापरवाही होने पर किसी बम की तरह फट भी सकता है. हर साल ठंड के मौसम में गीजर ब्लास्ट और करंट लगने की कई खबरें सामने आती हैं. ज्यादातर मामलों में इसकी वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि लोगों की कुछ गलत आदतें होती हैं. अगर आप भी अपने घर में गीजर इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कौनसी हैं वह गलतियां जिनसे आपको हर हाल में बचना चाहिए.घंटों तक गीजर को ऑन छोड़ने की गलती न करेंअक्सर घरों में देखा जाता है कि लोग सुबह एक बार गीजर का स्विच ऑन कर देते हैं और फिर घंटों तक उसे बंद ही नहीं करते. लोगों को लगता है कि आजकल के मॉडर्न गीजर में ऑटो-कट फीचर होता है. इसलिए पानी गर्म होने पर यह अपने आप बंद हो जाएगा. लेकिन ऐसा सोचना कई बार भारी पड़ सकता है. अगर किसी वजह से गीजर का थर्मोस्टेट खराब हो जाए तो पानी लगातार उबलता रहता है और टैंक के अंदर भयंकर भाप बनने लगती है. ऐसी सिचुएशन में अगर प्रेशर रिलीज वाल्व जाम हो या ठीक से काम न करे तो टैंक के अंदर का प्रेशर बाहर नहीं निकल पाता और जोरदार धमाके के साथ गीजर फट जाता है. इसलिए पानी गर्म होते ही मेन स्विच को बंद कर दें. खासतौर पर नहाने के लिए बाथरूम में घुसने से पहले गीजर का बटन जरूर ऑफ कर दें जिससे ब्लास्ट होने का कोई खतरा न रहे.बिना पानी के गीजर चलाना गीजर इस्तेमाल करते समय दूसरी सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग बिना चेक किए स्विच ऑन कर देते हैं कि टंकी में पानी है या नहीं. अगर छत की टंकी खाली है या नल में पानी का प्रेशर बेहद कम है. तो गीजर के अंदर मौजूद हीटिंग एलिमेंट बिना पानी के ही गर्म होने लगता है. इसे ड्राई हीटिंग कहा जाता है जिससे कॉइल तुरंत जल सकती है और शॉर्ट सर्किट होकर आग लग सकती है. यह भी पढ़ें: Infinix Smart Power 5G: बजट में फिट और बैटरी में हिट, मार्केट में आ रहा है ये नया 5G स्मार्टफोनसर्विसिंग में लापरवाहीइसके अलावा ज्यादातर लोग सालों तक गीजर की सर्विसिंग नहीं कराते. खारे पानी की वजह से गीजर के अंदर और सेफ्टी वाल्व पर सफेद परत यानी स्केलिंग जम जाती है. यह परत सेफ्टी वाल्व को जाम कर देती है. जिससे एक्सट्रा भाप बाहर नहीं निकल पाती. इसलिए हर साल सर्दियां शुरू होने से पहले किसी अच्छे टेक्नीशियन से गीजर की सफाई, थर्मोस्टेट और प्रेशर वाल्व चेक जरूर करवाना चाहिए.बाथरूम में वेंटिलेशन गीजर की सेफ्टी सिर्फ गीजर तक ही नहीं होती है. बल्कि आपके बाथरूम की बनावट और वायरिंग भी इसमें बड़ा रोल निभाती है. अगर आपके घर में गैस गीजर लगा है तो बाथरूम में वेंटिलेशन यानी हवा के आने-जाने की सही जगह होना बेहद जरूरी है. बंद बाथरूम में गैस गीजर चलने से अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर सकती है. जिससे दम घुटने का गंभीर खतरा रहता है. वायरिंग का रखें खास ध्यानवहीं इलेक्ट्रिक गीजर के मामले में हमेशा अच्छी क्वालिटी की हैवी वायरिंग और अलग से एमसीबी स्विच लगवाना चाहिए. एमसीबी लगे होने से किसी भी तरह के शॉर्ट सर्किट और ओवरलोड होने पर बिजली की सप्लाई तुरंत कट जाती है. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि गीजर को बाथरूम में इतनी ऊंचाई पर लगाएं जहां नहाते समय पानी के छींटे उस पर सीधे न पड़ें. यह भी पढ़ें: Viral Video Revenue: एक वायरल वीडियो से कितनी होती है कमाई? समझिए 'देसी बैटमैन' का हिसाब-किताब