CG Weather : अंबिकापुर में 8.5 डिग्री तक लुढ़का पारा, रायपुर में 29 डिग्री तक चढ़ सकता है दिन का तापमान

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण सुबह और रात की ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में दिन में हल्की धूप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।