महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली कमाई से 500 करोड़ रुपये की बॉलीवुड फिल्म बनाने की योजना का खुलासा हुआ है। रायपुर में ईडी की पूछताछ में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से मिली जानकारी के बाद जांच तेज हो गई है। वहीं, केस मैनेज करने के आरोपी दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर का म्यूजिक इंडस्ट्री से बड़ा कनेक्शन सामने आया है।