मेरठ में पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी सोहेल को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था जिसमें घेराबंदी के दौरान वह मोटरसाइकिल समेत सूखे बंबे में जा गिरा।