श्रीलंका-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है. टीम ने फाइनल में पाकिस्तान-ए को 1 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 216 रन बना पाई थी, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर लगातार विकेट गिरने से उनके ऊपर हार का खतरा मंडराने लगा. श्रीलंका की अंतिम जोड़ी ने मैच जीता दिया.एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए की शुरुआत अच्छी रही थी. हालांकि ओपनर्स लसिथ क्रॉस्पुल (26) और सिनेथ जयवर्धने (20) बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन इसके बाद निशान मदुशंका और कप्तान पवन रत्नायके के बीच तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी होने से टीम अच्छी स्थिति में आ गई थी. मदुशंका ने 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 87 रन बनाए. लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद श्रीलंका बिखर गई, इस समय स्कोर 140/3 था. जीत के लिए 77 रन चाहिए थे और 7 विकेट हाथ में थे. इसके बाद निपुण धनंजय शून्य पर, जनिथ 3 रन बनाकर आउट हो गए. 198 के स्कोर पर सातवां, आठवां और नौवां विकेट गिर गया. अब भी जीत के लिए 19 रन और चाहिए थे और श्रीलंका के पास सिर्फ 1 विकेट बचा था.1 विकेट से जीती श्रीलंकाअंतिम जोड़ी लाहिरू समरकून और गरुका संकेत ने विकेट बचाए रखा और धीर धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ने लगे. गेंदें बहुत बचीं थी, लेकिन एक अच्छी गेंद और श्रीलंका जीते हुए मैच को हार सकती थी. लेकिन दोनों ने कोई गलती नहीं की. आखिरकार श्रीलंका लक्ष्य तक पहुंच गई और 51 गेंद शेष रहते 1 विकेट से रोमांचक फाइनल को जीत लिया.A long time coming. A moment worth the wait 🏆 𝐓𝐇𝐄 𝐋𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐀𝐑𝐄 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🇱🇰 #DPWorldMensAsiaCupRisingStars2026 #GrandFinale #SLvPAK #ACC https://t.co/OXTOztkWpI— Asian Cricket Council (@ACCMedia1) November 29, 2026इससे पहले पाकिस्तान-ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सिर्फ 216 रन बना पाई थी. शाहजेब खान ने सर्वाधिक 60 रन बनाए. शमील हुसैन ने 40 रन बनाए थे. श्रीलंका के लिए रविंद्रू फर्नांडो और गरुका संकेत ने 3-3 विकेट लिए. बता दें कि श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा, उन्होंने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीते थे. सेमीफाइनल में श्रीलंका ने इंडिया-ए को हराया था. पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची थी.यह भी पढ़ें- 'ये सरासर नाइंसाफी है...', 'कन्कशन सब' भी नहीं बने सिराज तो भड़के कैफ; जानें क्या कहा