सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था. इसके बाद पहली बार अय्यर सूर्या की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे. लगभग तय है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे ग्रुप चरण में अय्यर आंध्र प्रदेश के खिलाफ प्लेइंग 11 में होंगे. नागपुर में होने वाले इस मैच में मुंबई किस एकादश के साथ उतर सकता है, आइए जानें.हाल ही में न्यूजीलैंड से लौटे श्रेयस अय्यर को मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे ग्रुप चरण के लिए स्क्वाड में शामिल किया है. सुपर लीग चरण में मुंबई का पहला मैच आंध्र प्रदेश के साथ है, जो 30 नवंबर को नागपुर में है. अय्यर का प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय है, विकेटकीपर हार्दिक तमोरे को लेकर भी चर्चा चल रही है.कलामना वीसीए ग्राउंड पर मुंबई बनाम आंध्र प्रदेश मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. श्रेयस अय्यर इस मैच में तीसरे या चौथे नंबर पर खेल सकते हैं. अंगकृश रघुवंशी और विकेटकीपर हार्दिक तमोरे पारी की शुरुआत कर सकते हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे या चौथे नंबर पर आ सकते हैं. मुशीर खान और उनके बड़े भाई सरफराज खान क्रमश पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.आंध्र के खिलाफ मुंबई की संभावित प्लेइंग 11अंगकृष रघुवंशी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), मुशीर खान, सरफराज खान, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, अथर्व अंकोलेकर, मैक्सवेल स्वामीनाथन, तुषार देशपांडे.दूसरे ग्रुप चरण के लिए मुंबई स्क्वाड में शामिल प्लेयर्ससूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), मुशीर खान, सरफराज खान, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, मैक्सवेल स्वामीनाथन, श्रेयस अय्यर, शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, सिल्वेस्टर डीसूजा, मोहित अवस्थी, सुवेद पारकर.सोमवार, 30 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 4 मैच है. राजस्थान का मैच पंजाब के साथ, केरल का विदर्भ के साथ है. चौथा मैच बड़ौदा और दिल्ली के बीच है.यह भी पढ़ें- 'ये सरासर नाइंसाफी है...', 'कन्कशन सब' भी नहीं बने सिराज तो भड़के कैफ; जानें क्या कहा