SMAT सुपर लीग स्टेज में सोमवार को 4 मैच, देखें सभी मैचों का शेड्यूल और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल

Wait 5 sec.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में सुपर लीग स्टेज सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहा है. सोमवार को पहला मैच राजस्थान और पंजाब के बीच है. आखिरी मैच बड़ौदा और दिल्ली के बीच है, जो शाम को 4:30 बजे से शुरू होगा. जानिए सोमवार को किस टीम का मुकाबला किसके साथ है, सभी मुकाबलों की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में श्रेयस अय्यर भी खेलेंगे जो हाल ही में न्यूजीलैंड से लौटे हैं. वह टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं, जो सूर्यकुमार यादव के हटने के बाद कप्तान नियुक्त किए गए थे. इसके बाद ये पहला मौका होगा जब अय्यर सूर्या की कप्तानी में खेलेंगे. संजू सैमसन भी कल मैदान में होंगे, केरल का मुकाबला विदर्भ के साथ है. जानिए सभी 4 मैचों की डिटेल.राजस्थान बनाम पंजाबसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को पहला मैच राजस्थान और पंजाब के बीच होगा. नागपुर के कमलमना वीसीए ग्राउंड पर होने वाला ये मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा. राजस्थान के कप्तान दीपक चाहर हैं, पंजाब की कमान रमनदीप सिंह के हाथों में है.केरल बनाम विदर्भ30 नवंबर को दूसरा मैच केरल और विदर्भ के बीच है, जो सुबह 11 बजे से शुरू होगा. ये मैच जमता के वीसीए स्टेडियम में है. केरल की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं, अथर्व विदर्भ के कप्तान हैं.आंध्र बनाम मुंबईआंध्र और मुंबई के बीच होने वाला मैच नागपुर के कलामना वीसीए ग्राउंड पर खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. आंध्र के कप्तान रिकी भुई हैं, मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं.बड़ौदा बनाम दिल्ली सोमवार, 30 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आखिरी मैच बड़ौदा और दिल्ली के बीच है, जो जमता के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम को 4:30 बजे से शुरू होगा. बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या और दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी हैं.कहां देखें लाइव मैच?सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर हो रही है.यह भी पढ़ें- 'ये सरासर नाइंसाफी है...', 'कन्कशन सब' भी नहीं बने सिराज तो भड़के कैफ; जानें क्या कहा