रात में अचानक तेज खांसी के दौरों से नींद खुल जाती है। खांसी के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ये काली खांसी के लक्षण हो सकते हैं। काली खांसी यानी पर्टुसिस एक संक्रामक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। शुरुआत में यह साधारण सर्दी-जुकाम जैसे लगती है। लेकिन धीरे-धीरे यह फेफड़ों और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को बुरी तरह प्रभावित करती है। ‘सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ (CDC) के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल 5 साल से कम उम्र के करीब 2.41 करोड़ बच्चों को काली खांसी होती है। इनमें लगभग 1.60 लाख बच्चों की मौत हो जाती है। हालांकि समय पर पहचान और सही इलाज से इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में हम काली खांसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. नवनीत सूद, एसोसिएट डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- काली खांसी क्या है? यह क्यों होती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- काली खांसी और सामान्य खांसी में क्या अंतर है? जवाब- सामान्य खांसी अक्सर सर्दी-जुकाम, एलर्जी या गले में संक्रमण के कारण होती है। जबकि काली खांसी में खांसी के तेज और लगातार दौरे पड़ते हैं। दोनों का अंतर ग्राफिक में देखिए- सवाल- काली खांसी होने के कितने दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं? जवाब- काली खांसी के बैक्टीरिया के शरीर में पहुंचने के 5-10 दिन बाद लक्षण दिखने लगते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। इस बीच व्यक्ति के शरीर में बैक्टीरिया मौजूद रहता है, लेकिन उसे संक्रमण का पता नहीं चल पाता। सवाल- काली खांसी के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जवाब- शुरुआत में मरीज को हल्की खांसी, नाक बहने या बंद होने की परेशानी हो सकती है। यही वजह है कि लोग इसे अक्सर सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, धीरे-धीरे खांसी बढ़ने लगती है और इसके तेज दौरे पड़ने लगते हैं। सभी शुरूआती लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- काली खांसी के लक्षण समय के साथ कैसे बदलते हैं? जवाब- इसके लक्षण समय के साथ तीन चरणों में बदलते हैं। पहला चरण (कैटरल स्टेज)- 1 से 2 हफ्ते दूसरा चरण (पैरॉक्सिज्मल स्टेज)- 1 से 6 हफ्ते या उससे ज्यादा तीसरा चरण (कन्वलेसेंट स्टेज)- कई हफ्तों से महीनों तक सवाल- काली खांसी का संक्रमण किन्हें ज्यादा प्रभावित करता है और किनके लिए यह गंभीर हो सकता है? जवाब- यह संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन एक साल से कम उम्र के बच्चों, खासकर दो महीने से छोटे शिशुओं में इसके गंभीर होने का खतरा ज्यादा रहता है। CDC के अनुसार, काली खांसी से संक्रमित एक साल से कम उम्र के लगभग हर 3 में से 1 बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है। इसकी मुख्य वजह है कि इस उम्र में बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं होता है। साथ ही उन्हें वैक्सीन की शुरुआती सभी खुराकें भी नहीं मिली होतीं। सवाल- छोटे बच्चों में काली खांसी के लक्षण बड़ों से कैसे अलग होते हैं? जवाब- बड़ों में आमतौर पर लगातार खांसी के दौरे पड़ते हैं, जबकि छोटे शिशुओं में कई बार तेज खांसी नहीं आती। इसके बजाय उनकी सांस कुछ समय के लिए रुक सकती है। इसे ‘एपनिया’ कहते हैं। ग्राफिक में छोटे बच्चों में काली खांसी के सभी लक्षण देखिए- सवाल- काली खांसी होने पर बच्चों में कौन-से कॉम्प्लिकेशन्स हो सकते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- काली खांसी की पुष्टि के लिए कौन-से टेस्ट किए जाते हैं? जवाब- इसके लिए डॉक्टर मरीज के लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर कुछ टेस्ट कराने की सलाह देते हैं, जैसेकि- सवाल- काली खांसी में घर पर मरीज की देखभाल कैसे करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसेकि- सवाल- क्या काली खांसी से बचाव के लिए कोई वैक्सीन है? जवाब- हां, इसके लिए बच्चों को डीपीटी और पेंटावैलेंट वैक्सीन दी जाती है। सवाल- खांसी के कौन-से लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं? जवाब- इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है- सवाल- काली खांसी से बचाव के लिए क्या करें? जवाब- समय पर वैक्सिनेशन कराना ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। ग्राफिक में बचाव के सभी टिप्स देखिए- काली खांसी को सामान्य सर्दी-जुकाम समझना भारी पड़ सकता है। इसलिए लगातार खांसी के दौरे पड़ने पर जांच कराने में देरी न करें। समय पर टीकाकरण, संक्रमण की पहचान और सही इलाज से कॉम्प्लिकेशंस का रिस्क कम किया जा सकता है। ****************** ग्राफिक्स- अजीत सिंह