सर्दियां आ गई हैं और इसी के साथ बाजार में सीताफल भी। सीताफल या शरीफा मानो फल नहीं, प्रकृति का रचा कोई जादू हो। मिठास ऐसी कि सिर्फ एक खाकर मन ही नहीं भरता। अंग्रेजी में इसे ‘कस्टर्ड एप्पल’ कहते हैं। मूल रूप से अमेरिका का यह फल अब भारत समेत दुनिया के कई देशों में उगाया जाता है। स्वाद के साथ यह फल पोषण के मामले में भी खास है। इसमें फाइबर, विटामिन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं। ये इम्यूनिटी को सपोर्ट करने से लेकर पाचन और मांसपेशियों के बेहतर कामकाज में मदद करते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में सीताफल के हेल्थ बेनिफिट्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- 100 ग्राम सीताफल में कौन-से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- सीताफल में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के अलावा प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। नीचे ग्राफिक में 100 ग्राम सीताफल की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- सीताफल के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- सीताफल हमारे डाइजेशन को कैसे सपोर्ट करता है? जवाब- सीताफल में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह स्टूल में बल्क बढ़ाता है और बाउल मूवमेंट को नियमित रखने में मदद करता है। इसे खाने से कब्ज दूर होता है और गुड गट बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। सवाल- सीताफल खाने का सही तरीका क्या है? जवाब- इसे खाने से पहले अच्छी तरह धोएं। इसके बाद हाथों से तोड़कर या चाकू की मदद से दो हिस्सों में काट लें। चम्मच से इसका सफेद गूदा निकालकर खाएं। खाते समय काले बीजों को अलग कर दें। इन्हें चबाएं या निगलें नहीं। चाहें तो सीताफल की स्मूदी, मिल्कशेक या डेजर्ट भी बना सकते हैं। सवाल- क्या डायबिटीज के मरीज भी सीताफल खा सकते हैं? जवाब- हां, डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में सीताफल खा सकते हैं। हालांकि, इसमें नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- क्या ज्यादा सीताफल खाने से कोई साइड इफेक्ट भी होता है? जवाब- हां, ज्यादा सीताफल खाने से कुछ लोगों को ये साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसेकि- डायबिटिक लोगों का ब्लड शुगर बढ़ सकता है। सवाल- किन लोगों को सीताफल खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- वैसे तो सीताफल खाना सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नीचे ग्राफिक में देखें। सवाल- सीताफल खरीदते और खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- सीताफल खरीदते समय उसकी ताजगी और पकने का ध्यान रखना जरूरी है। बहुत कच्चा या सड़ा हुआ फल न खरीदें। कुछ दूसरी सावधानियां भी रखें, जैसेकि- सीताफल से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- एक दिन में कितना सीताफल खाना चाहिए? जवाब- एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में एक छोटा सीताफल या लगभग 100-150 ग्राम गूदा खा सकता है। हालांकि, इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, सेहत और खानपान पर निर्भर करती है। सवाल- क्या रोज सीताफल खाना सुरक्षित है? जवाब- हां, एक स्वस्थ व्यक्ति सीमित मात्रा में रोज सीताफल खा सकता है। सवाल- सीताफल खाने का सही समय क्या है? जवाब- इसका कोई निश्चित समय नहीं है। इसे सुबह नाश्ते के साथ या दिन में स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। रात में भी खाया जा सकता है। हालांकि, जिन लोगों को इसे खाने से पेट फूलने या पाचन संबंधी परेशानी होती है, उन्हें सोने से ठीक पहले खाने से बचना चाहिए। सवाल- क्या सीताफल को दूध के साथ खा सकते हैं? जवाब- हां, सीताफल को दूध के साथ खाना आमतौर पर सुरक्षित है। कई लोग इसका शेक बनाकर भी पीते हैं। हालांकि, सीताफल और दूध दोनों में कैलोरी होती हैं। इसलिए मोटे या हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। सवाल- क्या सीताफल को फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्वों पर असर पड़ता है? जवाब- नहीं, इससे उसके पोषक तत्व खत्म नहीं होते। हालांकि, तीन–चार दिन से ज्यादा इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ज्यादा दिनों तक स्टोर करने की बजाय ताजा खाना बेहतर है। सवाल- पके हुए सीताफल को कितने समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है? जवाब- पके हुए सीताफल को फ्रिज में रखकर आमतौर पर 2-3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे साफ और एयरटाइट कंटेनर में रखें। अगर फल से स्मेल आए, फफूंद दिखे या उसका गूदा खराब लगे तो न खाएं। सवाल- क्या कच्चे सीताफल को घर पर पकाया जा सकता है? जवाब- हां, कच्चे सीताफल को घर पर पकाया जा सकता है। इसके लिए उसे कमरे के सामान्य तापमान पर किसी सूखी जगह रखें। जल्दी पकाने के लिए उसे पेपर बैग में या चावल के डिब्बे में रख सकते हैं। समय-समय पर फल को चेक करते रहें। ध्यान रखें, सीताफल को पकने के लिए गर्मी चाहिए। कच्चा फल फ्रिज में रखने से वह पकेगा नहीं। ********************* ग्राफिक्स- अजीत सिंह