रायपुर में अवैध कबाड़ के 20 अड्डों पर दबिश, 10 संचालक बेनकाब; 8000 किलो माल जब्त

Wait 5 sec.

रायपुर कमिश्नरेट उत्तर जोन पुलिस ने उरला और खमतराई थाना क्षेत्रों में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने एक साथ 20 कबाड़ियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेज के रखा गया लगभग 8 टन स्क्रैप जब्त किया है। मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।