ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में सोमवार शाम आयोजित महाआरती के दौरान एक भावुक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। भोजशाला आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत संयोजक राधेश्याम यादव ने भोजशाला पहुंचकर मां सरस्वती की आराधना की और परिसर का अवलोकन किया।