मानसून की शुरुआत के साथ ही बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर है। चारों ओर फैली हरियाली, कल-कल करती नदियां और गर्जना करते झरने पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। खास तौर पर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित मिचनार घाटी अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से उभर रही है, जहां प्रकृति प्रेमी सुकून तलाशने पहुंच रहे हैं।