CG Agricultue Alert: अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए जारी एडवाइजरी, धान का रोपा लगाने की जगह सीधी बुआई करें किसान

Wait 5 sec.

मौसम विभाग के अल नीनो पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि संचालनालय छत्तीसगढ़ ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को कम अवधि वाली फसलों के चयन, धान की सीधी बुआई और दलहन-तिलहन अपनाने की सलाह दी गई है। जल संरक्षण के उपायों, बीज उपचार और उन्नत खेती के तरीकों को अपनाकर किसान वर्षा की अनिश्चितता से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।