छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा में अवसर: 700 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की जल्द होगी सीधी भर्ती, 31 जुलाई तक स्नातक प्राचार्यों की पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण होगी

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने हेतु 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्नातकोत्तर स्तर पर विस्तार किया जाएगा और ग्रामीण छात्रों हेतु 90 दिवसीय अंग्रेजी कोर्स संचालित होगा। प्रशासनिक कसावट के लिए प्राचार्यों की पदोन्नति और उनके कार्यों का ऑडिट भी अनिवार्य कर दिया गया है।