महासमुंद में अपराधियों के हौसले बुलंद, आबकारी टीम पर हमला, अवैध शराब लूट कर भागे आरोपित

Wait 5 sec.

महासमुंद के झलप क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी टीम पर हमला हुआ है। आरोपितों ने सेल्समैन से मारपीट की और जब्त की गई शराब छुड़ाकर फरार हो गए। आबकारी अधिकारियों की शिकायत पर पटेवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मौके पर मिले मोबाइल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।