लोग चिल्लाए- बाइक छोड़ दे... नहीं माना और नाले में बहा युवक, देवास में ग्रामीणों ने बचाई जान

Wait 5 sec.

वर्षा काल में अंचल के कई क्षेत्रों में नाले उफान पर आ रहे हैं। इस दौरान कई बाइक सवार लापरवाही करते हुए तेज बहाव से वाहन निकाल रहे हैं। बुधवार को नगर के समीप नाले के शाम घाट में नाले के पुल पर एक बाइक सवार तेज बहाव के बीच बह गया।