Monsoon Update: 3 जुलाई को इंदौर में भारी बारिश के आसार, अब तक शहर में औसत से कम तो जिले में 55 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी

Wait 5 sec.

2 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से जुलाई माह में इंदौर में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। जुलाई माह की औसत वर्षा (298.3 मिमी) पूरा होने की उम्मीद है। इंदौर में 1 व 2 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर छिट-पुट वर्षा होगी।