How To Fix A Leaking Sink Trap: घर में सिंक के नीचे से पानी टपकने की समस्या आम लग सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है. धीरे-धीरे होने वाला रिसाव किचन कैबिनेट, फर्श और वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचा सकता है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इस समस्या को बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से ठीक किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसको आसानी से सही कर सकते हैं. कैसे ठीक कर सकते हैं सिंक?प्लंबिंग एक्सपर्ट के मुताबिक सिंक ट्रैप, जिसे पी-ट्रैप भी कहा जाता है, में लीकेज की सबसे आम वजह ढीले कनेक्शन, घिस चुके वॉशर, पाइप की गलत फिटिंग या फिर पुराने और टूटे हुए पार्ट्स होते हैं. ऐसे में सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि पानी आखिर किस जगह से निकल रहा है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जांच शुरू करने से पहले पूरे ट्रैप को अच्छी तरह सूखे कपड़े से साफ कर लें. इसके बाद सिंक के नीचे एक बाल्टी रखें और कुछ मिनट तक गर्म पानी चलाएं. अब हर कनेक्शन को ध्यान से देखें. जरूरत पड़ने पर टॉर्च का इस्तेमाल करें. कई बार पानी ऊपर की किसी जगह से रिसता है और नीचे किसी दूसरे हिस्से से टपकता है, जिससे असली वजह समझना मुश्किल हो जाता है.इस बात का रखें ध्यानअधिकतर मामलों में लीकेज स्लिप-जॉइंट नट्स के पास दिखाई देती है. यदि कनेक्शन ढीला है तो उसे हाथ से कसना काफी हो सकता है. जरूरत पड़ने पर प्लायर की मदद से हल्का सा अतिरिक्त टर्न दिया जा सकता है. हालांकि एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि जरूरत से ज्यादा कसने पर प्लास्टिक फिटिंग टूट सकती है या वॉशर खराब हो सकता है. अगर नट्स कसने के बाद भी रिसाव बंद नहीं होता, तो वॉशर की जांच करनी चाहिए. समय के साथ वॉशर सख्त या चपटे हो जाते हैं, जिससे सीलिंग ठीक से नहीं हो पाती. ऐसे में नए वॉशर लगाना सबसे आसान और सस्ता समाधान माना जाता है.इसे भी पढ़ें: Healthy Milk Choice: फुल क्रीम मिल्क और टोंड दूध में क्या अंतर होता है? खरीदने से पहले जान लेंट्रैप में दरार आने पर क्या करें?वहीं यदि ट्रैप में दरार आ गई हो या धातु का पाइप जंग खा चुका हो, तो पूरे ट्रैप को बदलना बेहतर विकल्प है. बाजार में मिलने वाले पीवीसी पी-ट्रैप कम कीमत में उपलब्ध हैं और जंग लगने की समस्या से भी बचाते हैं. नया ट्रैप लगाते समय यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी वॉशर सही दिशा में लगे हों और पाइप एक-दूसरे के साथ ठीक से अलाइन हों. प्लंबिंग एक्सपर्ट का कहना है कि यदि बार-बार लीकेज हो रही है या फिटिंग के धागे खराब हो चुके हैं, तो केवल एक हिस्से को बदलने की बजाय पूरी असेंबली बदलना ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ समाधान साबित हो सकता है. इसे भी पढ़ें- भीषण गर्मी में कुछ दिन के लिए जा रहे घर से दूर, वापस आने तक इस तरीके से हरा-भरा रहेगा गार्डन