Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, जानें दुल्हन से लेकर वेन्यू की पूरी डिटेल

Wait 5 sec.

सुपरस्टार आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की. हालांकि, उनकी दोनों शादियां चली नहीं और तलाक हो गया. अब आमिर लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे हैं.कब होगी आमिर खान की शादी?उनकी शादी मुंबई में उनके ही घर में होगी. वो 5 जुलाई को रजिस्टर मैरिज करेंगे. आमिर खान ये शादी बहुत सिंपल तरीके से करने वाले हैं. इस शादी में सिर्फ क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल होंगे.आमिर खान ने शादी को लेकर कहा था, 'ये सिंपल रजिस्टर मैरिज होगी. ये मैरिज घर पर ही होगी. इसमें सिर्फ दोनों की फैमिलीज और क्लोज फ्रेंड्स होंगे. हम इसे बहुत बेसिक रखना चाहते हैं.'ये भी पढ़ें- Musafir Cafe OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'मुसाफिर कैफे'? विक्रांत मैसी की फिल्म को लेकर अपडेट     View this post on Instagram           A post shared by Filmy Fanatics (@filmyfanatics)जब गौरी संग कंफर्म किया रिलेशनशिपबता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं. हालांकि, सालों तक दोनों अच्छे दोस्त रहे. फिर किरण से तलाक लेने के बाद आमिर और गौरी रिश्ते में आए. आमिर खान ने अपने 60वें  बर्थडे सेलिब्रेशन में गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था. आमिर ने बताया था कि वो गौरी संग रिलेशनशिप में हैं और लिव इन में रह रहे हैं.ये भी पढ़ें- डॉन 3 विवाद से लेकर आमिर खान की तीसरी शादी तक, 2026 में अब तक बॉलीवुड ने ऐसे किया फैंस को हैरानकौन हैं गौरी स्प्रैट?बता दें कि गौरी बेंगलुरु से बिलॉन्ग करती हैं. वो ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में काम करती हैं. वो सैलून बिजनेस को संभाल रही हैं. ये बिजनेस उनकी मां ने शुरू किया था. इसी के साथ वो आमिर खान के प्रोडक्शन कंपनी में भी काम करती हैं. गौरी लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहती हैं.आमिर खान की दो शादियां और तलाकमालूम हो कि आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता के साथ की थी. ये शादी 2002 तक चली. इस शादी से आमिर खान को दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं. इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. 2021 में उन्होंने किरण से तलाक ले लिया. किरण और आमिर के एक बेटा आजाद है. आमिर का अपनी दोनों एक्स वाइफ संग अच्छा बॉन्ड है. दोनों को आमिर खान के ईवेंट और फंक्शन में स्पॉट किया जाता है.