धमतरी में मछली व्यवसायी विप्लव मंडल की मजदूरी विवाद के चलते पांच मजदूरों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने सुनसान जंगल मार्ग में व्यवसायी को रोककर 50 से अधिक बार चाकू मारा और नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटों में नाबालिग समेत सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।