आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने रायपुर में कहा कि भारत में जबरन मतांतरण की कोई जगह नहीं है। उन्होंने मतांतरित हुए लोगों से अपने मूल धर्म सनातन में लौटने की अपील की। राम मंदिर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हर फैसला न्यायपूर्ण होगा और प्रतीक्षा करने में ही आनंद है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को भी गलत बताया।