शहर में बड़ी संख्या में स्टार्टअप और युवा शोधकर्ता ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो केवल कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की नियमित समस्याओं का समाधान भी तलाश रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सटीक बनाना हो, ट्रैफिक जाम से राहत दिलानी हो या फिर प्लास्टिक की खपत कम कर पर्यावरण को बचाना हो, इंदौर के युवाओं के प्रयास नई दिशा दे रहे हैं।