बरमकेला सहकारी बैंक में 18.13 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) करेगा। धान खरीदी, केसीसी और डीएमआर खातों में नियमों की अनदेखी कर करोड़ों का लेनदेन पाया गया है। आठ कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद अब एफआईआर की तैयारी है। जांच का दायरा अन्य जिलों तक बढ़ने और रसूखदार लोगों के शामिल होने की आशंका है।