सर्वे के अनुसार, मध्य प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी भोपाल के लोग कमाई के मामले में आर्थिक राजधानी इंदौर से बहुत आगे हैं। भोपाल के लोग सप्ताह में इंदौर के मुकाबले मात्र 50 मिनट अधिक (यानी कुल 47 घंटे) काम कर रहे हैं, लेकिन यहां के नियमित कर्मचारियों और स्वरोजगारियों की कमाई इंदौर के मुकाबले काफी ज्यादा है।