सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों को लेकर बुधवार से कालेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) का दूसरा चरण रखा गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने सीएलसी का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें बुधवार से विद्यार्थियों को पंजीयन करवाना होंगे।