सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव की अभिनेता सलमान खान के साथ एक फोटो वायरल है. फोटो में SP नेता और महाराष्ट्र की मानखुर्द- शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आसिम आज़मी भी देखे जा सकते हैं. कई यूजर्स ने फोटो को जून के महीने में हाल का बताकर शेयर किया. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें. क्या ये सच है ? : वायरल फोटो असली है, लेकिन ये हाल की नहीं मार्च 2026 की है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमें हाल की ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिससे पुष्टि होती हो कि जून 2026 में अखिलेश यादव और सलमान खान की कोई मुलाकात हुई थी. वायरल फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें अबू कासिम आजमी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर यही फोटो मिली. ये फोटो 15 मार्च 2026 को पोस्ट की गई थी. View this post on Instagram फोटो के कैप्शन में इफ्तार और रमजान से जुड़े हैशटेग थे. यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स सर्च कीं. इस दौरान की न्यूज रिपोर्ट्स में हमें अखिलेश यादव और सलमान खान की मुलाकात की कई अन्य तस्वीरें मिलीं, जैसे कि आजतक की 16 मार्च 2026 को छपी इस रिपोर्ट में. आज तक पर छपी 16 मार्च 2026 की रिपोर्ट अखिलेश यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान खान के साथ मुलाकात की ये फोटो पोस्ट की थी. View this post on Instagram निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर सलमान खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव की 3 महीने पुरानी फोटो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)