विश्लेषण में सामने आया कि बीते छह वर्षो में शहरी क्षेत्र में हुए 18189 हादसों में 16661 हादसे ओवर स्पीडिंग के थे। वहीं ओवर स्पीडिंग में हुए हादसों में 1277 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि दो लोगों की जान ड्रंक एंड ड्राइविंग से गई और दो लोगों की जान रेड लाइट में सड़क पार करने के दौरान हुई। 123 मौतें अन्य कारणों से हुई है।