निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विक्की पर किन्नर से शादी करके उसे छोड़ने और शराब की बोतल रखकर केक काटने का आरोप लगाया। इस पर अब विक्की ने पलटवार किया है। विक्की ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई यह साबित कर दे कि वायरल तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं या उनके ऊपर लगाए गए अन्य आरोप सही हैं, तो वह उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। विक्की ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने फोटो और पिता की क्रॉप की गई तस्वीरें साझा कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वर सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने परवाना को चुनौती दी कि अगर दम है तो वह उनसे दिल्ली में मिले। विक्की ने कहा- दिल्ली आ, केवल मैं और तू मिलते हैं। तुझे नंगा करके मारूंगा। ये विवाद बीते रविवार को शुरू हुआ।विक्की सिंह थॉमस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उत्तराखंड से निहंगों और पुलिस के बीच का मसला सुलझाकर लौटे निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरों को दिखाया गया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को जसदीप सिंह ने माफी भी मांगी। ये है वह फोटो, जिसको लेकर विवाद हो रहा:- अब विस्तार से पढ़िए विक्की थॉमस ने क्या कहा… विक्की थॉमस और जसदीप सिंह के बीच का विवाद संक्षेप में…विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच विवाद धार्मिक अमर्यादा और आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक करने के बाद शुरू हुआ। यह मामला तब गरमाया जब बीते रविवार को जसदीप सिंह उत्तराखंड में चल रहे विवाद को सुलझाकर पंजाब लौटे। निहंग विक्की थॉमस सिंह ने सोशल मीडिया पर करीब 11 मिनट का एक वीडियो और कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। उनका दावा है कि इन तस्वीरों में जसदीप सिंह एक अन्य निहंग युवक के साथ समलैंगिक स्थिति में हैं। विक्की थॉमस ने एक वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी जारी की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जसदीप सिंह ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया है और कहा कि उस वक्त वह नशे की हालत में थे। विक्की थॉमस ने जसदीप पर सिखी बाने की आड़ में गलत काम करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगते हुए गुरु महाराज के 5 ककार त्यागने को कहा। इसके बाद जसदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर संगत से माफी मांगते हुए कहा कि वह जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब और पंज प्यारों के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे और जो भी सजा मिलेगी उसे स्वीकार करेंगे। ---------- ये खबर भी पढ़ें… निहंग की आपत्तिजनक फोटो लीक पर भड़का सिख प्रचारक, परवाना बोला- विक्की थॉमस ने किन्नर से शादी कर छोड़ा, शराब रख केक काटा निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के अतीत के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है। (पढ़ें पूरी खबर)