बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच

Wait 5 sec.

भारत और इंग्लैंड का पहला टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है. चेस्टर ली स्ट्रीट पर खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के चलते दूसरी पारी का खेल शुरू नहीं हो पाया. यह मुकाबला चाहे समाप्त नहीं हो पाया, लेकिन भारत के लिए यह मैदान एक अनचाहा रिकॉर्ड जरूर बनाया गया.टीम इंडिया के लिए पनौती ये मैदानचेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर कभी भी टीम इंडिया के मैच का परिणाम नहीं निकल सका है. यह क्रिकेट इतिहास में तीसरा मौका है जब इस मैदान पर टीम इंडिया के मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया. साल 2002 में भारत और इंग्लैंड के वनडे मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था.वहीं साल 2011 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 274 रन बना लिए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 27 रन बना चुका था लेकिन उसके बाद खेल शुरू ही नहीं हो पाया. अब पहले टी20 मैच का भी कोई परिणाम नहीं निकल सका.अभिषेक-अय्यर के अर्धशतकभारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई थी. 6 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे, लेकिन अभिषेक शर्मा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पार्टनरशिप कर भारतीय पारी को संभाला. अभिषेक ने 24 गेंद में 59 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 20 गेंद में पचासा ठोक इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाई. वहीं श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद में पचास रन पूरे किए, जो उनके व्यक्तिगत टी20 करियर की सबसे धीमी फिफ्टी है.अय्यर ने 68 रन बनाए और शिवम दुबे की 21 गेंद में 42 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम 189 के स्कोर तक पहुंच पाई. भारतीय पारी के समाप्त होने से पहले ही बारिश आने लगी थी, जो बाद में इतनी तेज हो गई कि मैच ऑफिशियल्स को मुकाबला रद्द करना पड़ा.यह भी पढ़ें:IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन