Hotel Style Egg Curry: उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, घर पर ऐसे बनाएं बिल्कुल होटल जैसी परफेक्ट अंडा करी

Wait 5 sec.

How To Make Restaurant Style Egg Curry At Home: होटल जैसी अंडा करी का स्वाद घर पर भी आसानी से पाया जा सकता है. कई लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट में बनने वाली अंडा करी का गाढ़ा और रिच स्वाद सिर्फ क्रीम, काजू या महंगे मसालों की वजह से आता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. सही तरीके से मसाला तैयार किया जाए और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में मौजूद सामान्य सामग्री से भी बेहद स्वादिष्ट और होटल स्टाइल अंडा करी बनाई जा सकती है. मस्त अंडा करी बनाने के लिए क्या जरूरी?इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें उबले हुए अंडों के साथ प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, साबुत धनिया, जीरा और हरा धनिया मिलाकर मसाले का बेस तैयार किया जाता है. इसके अलावा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला करी को शानदार रंग और स्वाद देते हैं. वहीं तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, हरी इलायची और हरी मिर्च जैसी साबुत सामग्री इसकी खुशबू को और भी बढ़ा देती है. इसे भी पढ़ें - Chicken Naan Recipe: चिकन नान खाने के लिए क्यों जाना होटल? घर पर मिनटों में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा स्वादअंडा उबालते समय इसका रखें ध्यानअगर आप चाहते हैं कि अंडे बिल्कुल सही तरीके से उबलें, तो पहले पानी को अच्छी तरह उबाल ले.। इसके बाद अंडों को धीरे-धीरे पानी में डालें और मध्यम से तेज आंच पर करीब 12 मिनट तक पकाएं. उबलने के बाद तुरंत ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए रखें. इससे अंडों का छिलका आसानी से उतर जाएगा और उनका टेक्सचर भी बेहतर रहेगा. करी बनाने समय इस बातों का जरूर रखें ध्यानकरी का असली स्वाद उसके मसाले में छिपा होता है. इसलिए प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और साबुत मसालों को तब तक पकाएं, जब तक उनमें हल्का सुनहरा रंग न आ जाए. इसके बाद इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को तेल में धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. जब मसाले के किनारों से तेल अलग होने लगे, तब समझिए कि ग्रेवी पूरी तरह तैयार हो चुकी है. यही स्टेप होटल जैसी खुशबू और स्वाद लाने में सबसे ज्यादा मदद करता है. इस रेसिपी में तेल की मात्रा बहुत कम न रखें, क्योंकि क्रीम या काजू का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.दोनों को मिक्स करते समय क्या करना चाहिए?अंडों को ग्रेवी में डालने का तरीका भी स्वाद पर असर डालता है. पूरे अंडे डालने की बजाय उन्हें बीच से दो हिस्सों में काटकर करी में डालें. इससे अंडों पर मसाले की अच्छी परत चढ़ती है और हर निवाले में भरपूर स्वाद मिलता है. अगर आप इस करी में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं, तो अंडों की जगह पनीर, मशरूम या अपनी पसंद की सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पनीर को आखिर में डालना बेहतर रहता है, जबकि मशरूम और सब्जियों को पहले से हल्का पकाकर ग्रेवी में मिलाना चाहिए. वहीं ज्यादा रिच स्वाद पसंद हो तो आखिर में 1 से 2 चम्मच फ्रेश क्रीम डाल सकते हैं. चाहें तो 6 से 8 काजू मसाले के साथ पीसकर भी ग्रेवी को और ज्यादा मलाईदार बनाया जा सकता है.इसे भी पढ़ें- इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश