रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। छात्रा ने कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की गाड़ी के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।