बस्तर में बरसात के आगमन के साथ ही दुर्लभ 'वाटर काक' पक्षी, जिसे स्थानीय स्तर पर 'कपकपिया' कहा जाता है, नजर आने लगे हैं। प्रोफेसर सुशील दत्ता ने दलपत सागर के समीप इसकी तस्वीरें कैद की हैं। एकांतप्रिय होने के कारण इसे देख पाना कठिन होता है। इसके प्रजनन काल और व्यवहार को देखते हुए विशेषज्ञों ने इस अनूठे पक्षी के संरक्षण की आवश्यकता जताई है।